ब्रिटेन की एलिजाबेथ ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सारी दुनिया में कमाया नाम
भरत पांडेय
ब्रिटेन की एक आर्ट और डिजाइन की स्टूडेंट ने 14 फीट लंबी सलाई से बुनाई करके नया गिनीज रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एलिजाबेथ विल्टशायर कॉलेज की स्टूडेंट हैं।
उन्हें अपने एक थेसिस प्रोजेक्ट के दौरान लाल प्लास्टिक के पाइप से बड़ी सी सलाई बनाने का ख्याल आया। उन्होंने इस पर काम करना शुरू कर दिया। चुनौती थी कि इतनी बड़ी सलाई बनाएंगे तो वह काफी भारी हो जाएगी। इसलिए उन्होंने पास के एक खेत में पड़े प्लास्टिक के पतले और पोले पाइप का उपयोग किया। अंदर से पोला पाइप कुछ ज्यादा ही हल्का था, इसलिए उसमें फोम भर दिया। उन्होंने सलाई की नोंक 3डी प्रिंटेड कर ली थी।
नया गिनीज रिकॉर्ड बनाने के लिए एलिजाबेथ को कम से कम 10 टांके 10 लाइन यानी रो तक बनाने थे। इसके लिए एलिजाबेथ ने हाथ से बने ऊन का उपयोग किया और इस टास्क को पूरा कर दिखाया। 13 जून 2017 को उन्होंने नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। 2019 के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के संस्करण में उनकी उपलब्धि भी प्रकाशित हुई। एलिजाबेथ ने कहा कि उन्हें बुनाई की तालीम बचपन में उनकी मां ने दी। उनकी दादी भी बहुत अच्छी बुनाई करती हैं।
Friday, August 28
Trending
- Launching survey on the future of Canada’s immigration system
- Canada’s Team Einarson captures bronze at 2023 LGT World Women’s Curling Championship
- OIFFA 2023 WILL TAKE PLACE FROM JUNE 13 TO 17, 2023
- Jones, Laing add to amazing curling careers with Canadian mixed doubles gold
- Tackling the labour shortage by helping more skilled refugees and other displaced people build their careers in Canada
- Justin Trudeau has Failed to Connect Rural Canadians
- Through the Lenses of Science, on the Wings of Spirituality (ChakraSamhita)
- Ra-Dha-Sva-Aah-Mi

